उत्तर प्रदेश

Priyanka Gandhi ने Mohan Bhagwat की टिप्पणी पर कहा, GenZ को किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत की एक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को कहा कि ‘जेन-जी’ को उनसे किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में भागवत की टिप्पणी से जुड़े सवाल पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘जेन-जी को मोहन भागवत जी से किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।’’ मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा था कि लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन संवाद का एक वैध तरीका है, लेकिन इसका मकसद विभाजन पैदा करने के बजाय आम सहमति बनाना होना चाहिए। भागवत ने मुंबई में ‘इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशन्स’ (आईआईएमयूएन) के 15वें वर्षगांठ कार्यक्रम में ‘जेन-जी’ और ‘जेन अल्फा’ के लगभग 2,000 सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘विरोध प्रदर्शन भी बातचीत का एक तरीका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button