बड़ी खबरें

5 हजार लोगों को मिलेगा आशियाना : 100 एकड़ में बनेगी अनोखी टाउनशिप, ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ का हुआ भूमि पूजन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

रिलायंस फाउंडेशन की ओर से समाज के लिए एक ऐतिहासिक पहल की गई है। जिसके तहत अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को स्थायी और सुरक्षित ठिकाना मिलेगा। फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी और डायरेक्टर ईशा अंबानी ने मुंबई के पास कर्जत में ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ परियोजना का भूमि पूजन और शिलान्यास किया है।

बताया जा रहा है कि यह 100 एकड़ में फैली एक अनूठी टाउनशिप होगी, जिसे समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों को सहारा देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह विशाल आश्रय स्थल अनाथ बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों सहित 5,000 व्यक्तियों को जीवन भर के लिए एक स्नेहमय और सुरक्षित घर प्रदान करेगा। परियोजना का मुख्य उद्देश्य इन सभी को एक गरिमापूर्ण, आत्मनिर्भर और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने का अवसर देना है। इस आधुनिक टाउनशिप के भीतर रहने वाले लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधायें 

परियोजना को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यहां रहने वाले लोगों को सभी बुनियादी और आधुनिक सुविधाएं परिसर के अंदर ही मिलेंगी। इन सुविधाओं की बात करें तो यहां एक विशेष अस्पताल, रिहैबिलिटेशन केंद्र, स्कूल और खेलकूद के मैदान होंगे। इसके अलावा परिसर में ही बेकरी, हैंडीक्राफ्ट स्टूडियो और गंभीर रूप से बीमार लोगों की देखभाल के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर और सपोर्ट स्टाफ भी होगा।

हर व्यक्ति को आगे बढ़ने के लिए मिलेगा समान अवसर

भूमि पूजन के दौरान नीता अंबानी ने कहा कि ‘अनंत आश्रय’ सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और खुशहाल परिवार की तरह काम करेगा, जहां हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलेगा। इस परियोजना को भारत में अपनी तरह का सबसे बड़ा और अनूठा कम्युनिटी शेल्टर माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button