विज्ञान/तकनीकी
आ रहा क्वांटम युग, 2029 के बाद कोई भी बैंक ट्रांजैक्शन नहीं होगा सेफ
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
क्वांटम युग के आने से बैंक ट्रांजैक्शन पर बुरा असर पड़ेगा। इसका क्या असर पड़ेगा? आइए जानते हैं।
Quantum age will make bank transactions unsafe
दुनियाभर के टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स और गीक्स इन दिनों गूगल की एक ऐसी चेतावनी पर बहस कर रहे हैं, जिसने डिजिटल जगत में खलबली मचा दी है। गूगल ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में क्वांटम कंप्यूटर के युग की समयसीमा को घटाकर 2029 कर दिया है। इसका सीधा मतलब है कि अब से 3 साल बाद दुनिया का मौजूदा डिजिटल सुरक्षा कवच ताश के पत्तों की तरह ढह सकता है।
मिनटों में हो जाएगा खेल
अब तक माना जा रहा था कि शक्तिशाली क्वांटम कंप्यूटर अगले दशक के मध्य (2035 के आसपास) तक आएंगे। लेकिन गूगल के वैज्ञानिकों ने ‘क्वांटम इन्फ्लेक्शन पॉइंट’ को 2029 पर लाकर खड़ा कर दिया है। गूगल ने अपने ब्लॉग में स्पष्ट कहा है कि 2029 तक ये मशीनें इतनी ताकतवर हो जाएंगी कि मिनटों में खेल कर सकेगी और वर्तमान ‘क्रिप्टोग्राफिक स्टैंडर्ड्स’ और ‘डिजिटल सिग्नेचर’ को तोड़ सकेंगी।


