राष्ट्रीय

लखनऊ : विधानसभा चुनाव से पहले समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाएगी भाजपा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने समाज के विभिन्न वर्गों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी के प्रकोष्ठ संकुलों को शिक्षकों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों, युवाओं, श्रमिकों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं सहित अलग-अलग वर्गों के बीच संपर्क और संवाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रकोष्ठ संकुल की प्रदेश बैठक में राष्ट्रीय समन्वयक वीडी शर्मा और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों को संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश के 24 प्रकोष्ठ संकुलों के प्रदेश संयोजक, सहसंयोजक और सदस्यों ने हिस्सा लिया। वीडी शर्मा ने कहा कि प्रकोष्ठ संकुलों का दायित्व भाजपा को सर्वव्यापी से सर्वस्पर्शी बनाना है। इनके माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक अभियान और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि एसआईआर सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के नकारात्मक नैरेटिव का तथ्यों के साथ जवाब देने वाले वर्गों को तैयार करना होगा।

धर्मपाल सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक जिम्मेदारी के साथ सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका निभाने को कहा। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान में भी भागीदारी पर जोर दिया। कहा कि युवाओं, महिलाओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए काम करें, ताकि कोई पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रहे। उन्होंने संपर्क, संवाद और समन्वय के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए परिश्रम और समर्पण से काम करने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश समन्वयक ओम प्रकाश श्रीवास्तव, सहसमन्वयक संतराम यादव और मिथिलेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button