खेल-खिलाड़ी

New Zealand दौरे से पहले Rishabh Pant का फिटनेस टेस्ट 9 नवंबर को, तीसरे Test से बाहर

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

ऋषभ पंत की न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम में वापसी को लेकर अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई है। हालांकि, उनके जल्द फिट होने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन वह भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच होने वाले तीसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में शायद ही खेल पाएंगे। यह मुकाबला 7 से 10 नवंबर तक लिंकन में होना है। पंत की फिटनेस का दोबारा आकलन 9 या 10 नवंबर के आसपास किया जाएगा। अगर उन्हें खेलने और यात्रा करने के लिए फिट घोषित किया जाता है, तो वह न्यूजीलैंड जाकर सीधे भारतीय टेस्ट टीम से जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button