खेल-खिलाड़ी

Lovlina Borgohain समेत भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में कम से कम आठ पदक पक्के कर लिये जब ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और विश्व चैम्पियन जैसमीन लंबोरिया समेत आठ मुक्केबाज शुक्रवार को फाइनल में पहुंच गए। ओलंपिक पदक विजेता लवलीना ने तुवालू की तारोना खानम बादी पासोनी ताफाकी को 5 . 0 से हराया। अरुंधति चौधरी ने 70 किग्रा वर्ग में मौजूदा चैंपियन वेल्स की रोजी एक्लेस को हराकर बड़ा उलटफेर किया जबकि विश्व चैंपियन जैस्मीन लंबोरिया (57 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा), साक्षी चौधरी (51 किलो), प्रिया घंघास (60 किलो) ,अंकुश पंघाल (80 किग्रा) , नरेंदर बेरवाल (प्लस 30 किलो) और जादूमणि सिंह (पुरुषों के 55 किग्रा) ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाते हुए भारत का दबदबा कायम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button