बड़ी खबरें

12 करोड़ की लागत से बनेगी आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी: जानकीपुरम में महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया भूमि पूजन और शिलान्यास

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ नगर निगम द्वारा शहर में शैक्षिक एवं सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना शुरू की जा रही है। अवस्थापना निधि के अंतर्गत जानकीपुरम प्रथम वार्ड में सेक्टर-एफ, इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट ₹12 करोड़ की लागत से तीन मंजिला पब्लिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास कर परियोजना की शुरुआत की।

शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद श्रीमती निशा तिवारी जी, मंडल अध्यक्ष श्री संजय तिवारी जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय जी, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती दिव्यांशी शुक्ला जी, अपर नगर आयुक्त श्री अरुण कुमार गुप्त जी, मुख्य अभियंता श्री महेश वर्मा जी, पर्यावरण अभियंता श्री संजीव प्रधान जी, मंच संचालक श्री सौरभ तिवारी जी सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लगभग एक एकड़ क्षेत्रफल में बनेगी आधुनिक लाइब्रेरी

करीब एक एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाली इस तीन मंजिला लाइब्रेरी को आधुनिक शैक्षिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें डिजिटल माध्यम से अध्ययन की सुविधा के साथ विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग स्थान तैयार किए जाएंगे।

बच्चों के लिए रीडिंग जोन, युवाओं के लिए सेमिनार हॉल

परियोजना के अंतर्गत बच्चों के लिए विशेष रीडिंग जोन और शैक्षिक एवं बौद्धिक गतिविधियों के लिए सेमिनार हॉल बनाया जाएगा। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग हॉल की व्यवस्था होगी। लाइब्रेरी में कैफेटेरिया तथा लगभग 50 वाहनों की पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

विद्यार्थियों और युवाओं को मिलेगी अध्ययन की बेहतर सुविधा

इस आधुनिक लाइब्रेरी के निर्माण से जानकीपुरम सहित आसपास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं और युवाओं को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। डिजिटल संसाधनों के माध्यम से उन्हें ज्ञान एवं सूचना के विभिन्न माध्यमों तक पहुंच मिलेगी। वहीं, सेमिनार हॉल और अन्य सुविधाओं के माध्यम से शैक्षिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी विशेष सुविधा

लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस, इंजीनियरिंग कॉलेज और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के आसपास रहने वाले विद्यार्थियों को इस डिजिटल लाइब्रेरी से विशेष लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण, डिजिटल संसाधन और शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button