खेल-खिलाड़ी

Czech Open Squash: भारत के वेलवन सेंथिलकुमार ने किया कमाल, 12वीं बार बने पीएसए चैंपियन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी वेलवन सेंथिलकुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए चेक ओपन का खिताब जीत लिया। ब्रनो में आयोजित 35 हजार अमेरिकी डॉलर इनामी इस प्रतियोगिता के फाइनल में उन्होंने स्कॉटलैंड के शीर्ष वरीयता प्राप्त ग्रेग लोब्बन को चार गेम तक चले मुकाबले में हराया।

विश्व रैंकिंग में 42वें स्थान पर काबिज और टूर्नामेंट में चौथी वरीयता प्राप्त 28 वर्षीय सेंथिलकुमार ने विश्व के 31वें नंबर के खिलाड़ी लोब्बन को 13-11, 11-5, 8-11, 11-7 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ उन्होंने अपने करियर का 12वां पीएसए टूर खिताब हासिल किया।

बुडापेस्ट के बाद दूसरा कॉपर-स्तरीय खिताब

सेंथिलकुमार का यह दूसरा कॉपर-स्तरीय खिताब है। इससे पहले उन्होंने अगस्त में बुडापेस्ट ओपन जीतकर इस स्तर पर अपना पहला खिताब हासिल किया था। चेक ओपन में जीत के साथ उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन को आगे बढ़ाया है।

यूएस ओपन में अभय और वीर को मिली हार

इस बीच फिलाडेल्फिया में जारी 2.41 लाख अमेरिकी डॉलर इनामी पीएसए प्लैटिनम स्तर के यूएस ओपन में भारतीय खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी। मिस्र के विश्व नंबर एक और शीर्ष वरीयता प्राप्त मुस्तफा असल ने पहले दौर में भारत के अभय सिंह को 11-3, 11-1, 11-7 से हराया।

इसके बाद असल ने दूसरे दौर में भारत के वीर चोटरानी को भी 11-1, 11-6, 11-4 से शिकस्त देकर प्रतियोगिता में अपना अभियान जारी रखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button