राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने रैली में उमड़े जनसैलाब का जताया आभार, जयराम रमेश बोले- भाजपा का दुष्प्रचार हुआ फेल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोगों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए लोगों का भारी संख्या में पहुंचना लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दिखाता है। वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए लोगों का आभार जताते हुए कहा है कि इस जनसमर्थन से स्पष्ट हो गया है कि लोकतंत्र और सत्य की जीत होगी तथा आने वाली चुनावों में इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित होगी।

राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए रिकॉर्ड संख्या में पहुंचने के लिए धन्यवाद।” उन्होंने विश्वास जताया कि लोकतंत्र की जीत होगी, सत्य की जीत होगी और इंडिया गठबंधन विजयी होगा।

रैली को बदनाम करने की कोशिश नाकाम: जयराम रमेश

इस बीच संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि इंडिया गठबंधन की महारैली को बदनाम करने और लोगों को दिल्ली आने से रोकने के लिए व्यापारियों के नुकसान तथा बाजार बंद होने का डर फैलाया गया लेकिन भाजपा का यह पूरा दुष्प्रचार पंक्चर हो गया। जयराम रमेश के मुताबिक, इस प्रचार का मकसद वोट चोरी और चुनाव आयोग की जवाबदेही जैसे अहम मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाना और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर उठ रहे सवालों से बचाना था। लेकिन इसका उलटा असर हुआ और बड़ी संख्या में लोग महारैली में शामिल हुए।

राहुल की अपील पर दिल्ली के बाजारों में हुई खरीदारी

जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की अपील पर लोगों ने दिल्ली के बाजारों में खरीदारी भी की। पुरानी दिल्ली के थोक बाजारों में दुकानें खुलीं और कारोबार हुआ। छोटे दुकानदारों तथा रेहड़ी-पटरी वालों से भी लोगों ने सामान खरीदा।

लोकतांत्रिक विरोध के साथ कारोबार का भी समर्थन

उन्होंने दिल्ली के व्यापारियों, दुकानदारों और नागरिकों का आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने लोकतांत्रिक विरोध के साथ स्थानीय कारोबार का भी समर्थन किया। श्री रमेश ने कहा कि इस रैली को प्रभावित करने के लिए सारे दुष्ट प्रचारकों के पंक्चर होने से साबित हो गया है कि लोकतंत्र की आवाज को न डर से दबाया जा सकता और न दुष्प्रचार से। जनता वोट का अधिकार भी बचाएगी, कारोबार भी चलाएगी और जवाबदेही भी मांगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button