विविध

ओमान के पास भारतीय कार्गो शिप पर हमला, एक गुजराती नागरिक की मौत; 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

ओमान के लिमाह के पास सोमवार शाम एक व्यावसायिक जहाज पर हमला हो गया। जहाज पर 14 भारतीय नागरिक सवार थे। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान चलाकर 13 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुजरात निवासी गांधार नाहीम अजीज के रूप में हुई है। घटना एमएसवी अल जुशुफ़ी नाम के जहाज पर हुई। हमले के बाद जहाज पर सवार लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

भारतीय जहाज के साथ क्या हुआ?

2 नवंबर को ओमान के समुद्री क्षेत्र में भारतीय झंडे वाले एक जहाज पर हमला किया गया था। बताया गया कि अज्ञात एरियल ऑब्जेक्ट से हमला किया गया। जहाज में कुल 14 भारतीय नाविक सवार थे। हमले के बाद ओमानी तटरक्षक बल ने नाविकों को बचाया था, लेकिन इनमें से एक को गंभीर चोट आई थी जिससे उनकी मौत हो गई।

विदेश मंत्रालय की ओर से क्या बताया गया 

भारत ने ओमान के समुद्री क्षेत्र में कमर्शियल शिप ‘एमएसवी अल जुसुफी’ पर हुए हमले की निंदा की है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर 14 में से एक भारतीय नाविक के मारे जाने पर दुख जताया।

एमईए ने कहा, “हम सोमवार शाम लिमाह (ओमान) के पास एक व्यावसायिक जहाज, ‘एमएसवी अल जुसुफी’ पर हुए हमले की निंदा करते हैं। जहाज पर सवार 14 भारतीय नागरिकों में से 13 को बचा लिया गया है, जबकि एक घायल भारतीय नागरिक की मृत्यु हो गई है। हम इस नुकसान पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

भारत ने कई बार किया विरोध

अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्रों में कमर्शियल शिप और बुनियादी ढांचों को निशाना बनाने का भारत विरोध करता रहा है। एमईए ने बयान में इसी स्टैंड को दोहराते हुए कहा कि इस तरह के हमले बंद किए जाने चाहिए। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप, अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से जहाजों की आवाजाही और व्यापार को बिना किसी रुकावट के जल्द से जल्द बहाल करने पर भी जोर दिया गया। विदेश मंत्रालय के मुताबिक ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और बचाए गए भारतीय नागरिकों तथा मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए ओमान के अधिकारियों से बातचीत कर रहा है। भारत ने व्यावसायिक जहाजों पर हो रहे हमलों को चिंताजनक करार दिया है। अपील की है कि “तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए प्रयास किया जाना जाए ताकि इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता वापस आ सके।”

वेस्ट एशिया संघर्ष में 22 भारतीयों की मौत 

भारत सरकार ने पिछले हफ्ते वेस्ट एशिया संघर्ष में अब तक 22 भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि की थी। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार (28 अक्टूबर) को पाक्षिक प्रेस वार्ता में कहा, “हम वेस्ट एशिया में चल रहे झगड़े को लेकर बहुत परेशान हैं। हमने झगड़े में 22 भारतीय नागरिकों को खो दिया है, जिसमें 14 नाविक शामिल हैं।

नाविकों को भारत कब लाया जाएगा?

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर हमले की निंदा की और मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जताई। मंत्रालय ने कहा कि ओमान में भारतीय दूतावास पूरे मामले पर नजर रख रहा है। दूतावास ओमान के अधिकारियों के साथ मिलकर बचाए गए भारतीय नागरिकों और मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की व्यवस्था कर रहा है। मंत्रालय ने क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों पर गहरी चिंता जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button