पंजाब

आगामी संसदीय चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त करवाकर उनको सबक सिखाएं: सुखबीर सिंह बादल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज पंजाबियों से आगामी संसदीय चुनावों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा  धोखा देने के लिए उनके उम्मीदवारों  की जमानत जब्त करवाकर करारा सबक सिखाने की अपील की है।

अकाली दल अध्यक्ष पार्टी की पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान गुरुहरसहाय और जलालाबाद हलके का दौरा कर बाॅर्डर इलाके में अभूतपूर्व समर्थन मिला , उनसे मिलने के लिए हजारों लोग कई जगहों पर सड़कों पर आए , यहां तक कि सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और नौजवान  दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में ट्रैक्टरों, कारों और जीपों में उनके साथ थे।

सरदार सुखबीर सिंह बादल, गुरुहरसाहय में वरदेव सिंह मान और जलालाबाद में सतिंदरजीत सिंह मंटा के साथ पहुंचे। उन्होने कांग्रेस और आप दोनों द्वारा सीमावर्ती हलके की अनदेखी करने पर दुख व्यक्त किया। उन्होने कहा कि अकाली दल उन किसानों को मालिकाना हक बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है,जिन्हे अब तक यह अधिकार नही दिया गया है।

उन्होने बताया , पूर्व मुख्यमंत्री सरदार परकाश सिंह बादल ने यह प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन बाद की कांग्रेस सरकार ने आपको मालिकाना हक देने से इंकार कर दिया। अब हम अपनी सरकार बनने के तुरंत बाद आपको यह अधिकार देंगें।

सरदार बादल ने इस बात पर भी हैरानी व्यक्त किया कि सीमावर्ती क्षेत्र में अकाली दल द्वारा स्थापित सेवा केंद्र और सुविधा केंद्र दोनों को बंद कर दिया गया है। लोग मेरे पास आए और मुझे बताया कि अकाली दल द्वारा स्थापित आर.ओ प्लांट बंद होने के कारण उन्हे पीने योग्य पानी भी नही मिल रहा है।

कई लोगों ने यह भी दावा किया कि आटा-दाल और बुढ़ापा पेंशन जैसे सामाजिक भलाई लाभों से उन्हे वंचित किया जा रहा है। यह बेहद निंदनीय है और हम इन सभी सुविधाओं की लोगों को वापिस बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button