पंजाब

Punjab की लापता Singer का Murder Case Solve, Ludhiana में नहर से मिला शव, 2 अरेस्ट

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

पंजाब पुलिस ने कुछ दिन पहले लापता हुई 29 वर्षीय पंजाबी गायिका का शव लुधियाना की एक नहर से बरामद किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। लुधियाना के जमालपुर निवासी इंदर कौर उर्फ यशिंदर कौर 13 मई को कार में सवार होकर घर से निकली थीं, जिसके बाद से वह लापता थीं। उनके भाई ने सुखविंदर सिंह नामक व्यक्ति पर अपहरण का आरोप लगाया है। सुखविंदर मोगा का निवासी बताया गया है।

गायिका के परिवार के अनुसार, पहले से शादीशुदा होने के बावजूद सुखविंदर,कौर पर शादी करने का दबाव बना रहा था। पुलिस को संदेह है कि कौर और सुखविंदर पहले से एक-दूसरे को जानते थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुखविंदर के पिता प्रीतम सिंह और उनके दोस्त करमजीत सिंह को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सुखविंदर कथित रूप से वारदात को अंजाम देने के बाद कनाडा फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button