बड़ी खबरें

त्योहारों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर एक्शन में CM योगी, रात 9 बजे सभी मंडलायुक्तों और डीएम के साथ करेंगे बैठक

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

आगामी त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था, त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने और विभिन्न विभागों की तैयारियों पर चर्चा होगी। बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), एडीजी कानून व्यवस्था और 112 आपातकालीन सेवा से जुड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा गृह, राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और नगर विकास समेत कई महत्वपूर्ण विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

सुरक्षा से लेकर जरूरी सुविधाओं तक की होगी समीक्षा

मुख्यमंत्री संबंधित विभागों से त्योहारों के दौरान की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे। कानून व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस की मुस्तैदी और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होगी। सीएम योगी अधिकारियों को निर्देश देंगे कि त्योहारों के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और प्रदेश में शांति एवं सौहार्द का माहौल बना रहे। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए जाएंगे।

रात 9 बजे सभी जिलों के अधिकारियों से होगी बैठक

आज रात 9 बजे सीएम योगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यूपी के सभी मंडलायुक्तों, पुलिस आयुक्तों और जिलाधिकारिंयों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और नगर आयुक्त भी जुड़ेंगे। सीएम आगामी बैठक के दौरान दिवाली और अन्य त्यौहारों को लेकर सुरक्षा इंतजामों की जानकारी भी लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button