उत्तर प्रदेश

दीपोत्सव की तैयारियां परखने अयोध्या आएंगे सीएम योगी, रामनगरी में रहेंगे ढाई घंटे

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अयोध्या। दीपोत्सव के भव्य आयोजन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को अयोध्या पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगे। रामनगरी में उनका करीब ढाई घंटे सीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद रामजन्मभूमि परिसर में दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होंगे। दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम सात नवंबर को होना है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

नगर मजिस्ट्रेट संजीव कुमार उपाध्याय के अनुसार, मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सोमवार दोपहर एक बजे रामकथा पार्क में उतरेगा। दोपहर 1:50 बजे तक उनका हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे तक वह रामलला के दर्शन करेंगे। दोपहर 2:20 बजे मुख्यमंत्री रामजन्मभूमि परिसर स्थित यात्री सुविधा केंद्र में दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर होने वाली बैठक में शामिल होंगे।

बैठक के बाद सीएम दोपहर 3:30 बजे रामकथा पार्क पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना हो जाएंगे। फिलहाल सीएम का विस्तृत मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती

सीएम के दौरे को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट शशांक त्रिपाठी ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के मद्देनजर अलग-अलग स्थानों पर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है। डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार यादव रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि डिप्टी कलेक्टर लखनलाल राजपूत मुख्यमंत्री की फ्लीट की व्यवस्था देखेंगे।

तहसीलदार सदर धर्मेंद्र सिंह को सरयू अतिथि गृह, डिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार और तहसीलदार न्यायिक सदर अजय कुमार वर्मा को मार्ग व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। एडीएम कानून व्यवस्था इंद्राकात द्विवेदी और डिप्टी कलेक्टर पूजा वर्मा रामजन्मभूमि मंदिर परिसर की व्यवस्था संभालेंगे। वहीं, डिप्टी कलेक्टर मोहित यादव की ड्यूटी हनुमानगढ़ी मंदिर में लगाई गई है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट और उप जिला मजिस्ट्रेट संतोष कुमार राम की पैड़ी की व्यवस्था देखेंगे। एडीएम प्रशासन विशु राजा और उप जिला मजिस्ट्रेट पवन कुमार शर्मा नयाघाट स्थित सरयू आरती स्थल पर तैनात रहेंगे। उप जिलाधिकारी सदर आनंद कुमार तिवारी को रामकथा पार्क, डिप्टी कलेक्टर संतोष कुमार कुशवाहा को रामजन्मभूमि परिसर के यात्री सुविधा केंद्र और नायब तहसीलदार सदर उत्पल आनंद को सेफ हाउस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button