बड़ी खबरें

चित्रकूट धाम की यात्रा होगी अब सुपरफास्ट: योगी सरकार ने 1,008 करोड़ के 6-लेन लिंक एक्सप्रेसवे को दी हरी झंडी, 120 km/h की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बुंदेलखंड के निवासियों और पवित्र चित्रकूट धाम जाने वाले देश भर के तीर्थयात्रियों के लिए योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ‘चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे’ के संशोधित प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी दे दी गई है। लगभग 1,008.67 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे चित्रकूट धाम को सीधे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से न केवल समय की भारी बचत होगी, बल्कि यात्रा भी अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगी। राज्य सरकार के अनुसार, इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों को अधिकतम 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की अनुमति होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button