बड़ी खबरें

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सख्त: सील अस्पतालों को दोबारा खुलवाने के नाम पर रिश्वत मांगने की होगी जांच, उन्नाव, कानपुर और लखनऊ के अफसर पर गिरेगी गाज

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

सील अस्पतालों को नाम बदलकर दोबारा खुलवाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच होगी। उन्नाव, कानपुर नगर और लखनऊ के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लगे इन आरोपों से जुड़े वीडियो और मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नाराजगी जताई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव को मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर से तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी सामने आए वीडियो और मीडिया में प्रकाशित खबरों की पड़ताल करने के साथ तीनों जिलों में लगे आरोपों की जांच करेगी। स्वास्थ्य महानिदेशालय को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट शासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई 

साथ ही जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव भी मांगा गया है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि विभाग की छवि धूमिल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button