बड़ी खबरें

Ganesh Chaturthi पर बप्पा के लिए ऐसे बनाएं Modak Kheer, बेहद आसान है Recipe

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

आज देशभर में गणेश चतुर्थी पर्व का शुभारंभ हो चुका है। बप्पा को पहले दिन भोग में मोदक की खीर जरुर अर्पित करें। इसे बनाना काफी आसान है और श्री गणेश जी भी इसको पसंद करेंगे। मोदक बप्पा की सबसे प्रिय है, इसलिए आज के दिन आप उनके भोग के लिए मोदक की खीर बना सकते हैं। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

मोदक की खीर बनाने की सामग्री

-मोदक- 6 से 8
-दूध- 1 लीटर
-इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
-काजू- 1 बड़ा चम्मच
-बादाम- 1 बड़ा चम्मच
-चीनी- जरूरत के अनुसार

गणेश उत्सव पर मोदक से खीर बनाने की आसान विधि

– सबसे पहले मोदक बनाकर तैयार कर लें। आप चाहे तो घर पर बनाए हुए मोदक का इस्तेमाल कर सकती हैं। यदि आपने मोदक पहले से बना रखें, तो उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। जिससे यह दूध में आसान सी मिल जाए।

– इसके बाद भारी तले वाले बर्तन या कड़ाही मे दूध डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। दूध को बीचों-बीच में चलाती रहें, ताकि वह नीचे से चिपके नहीं। दूध को अच्छी तरह गर्म होने दें।

– दूध गर्म होने के बाद इसमें कटे हुए मोदक को डाल दें। अब आंच की धीमा कर दें और दूध को लगातार चलाते हुए पकाएं। मोदक को धीरे-धीरे नरम होने दें।

– अब खीर को धीमी आंच पर कुछ देर तक पकने दें। इसको आप बीच-बीच में चलाते रहें। इससे दूध नीचे नहीं लगेगा और मोदक भी अच्छे घुल मिल जाएंगे। यदि आपके मोदक पहले से काफी मीठे हैं, तो अलग से ज्यादा चीनी न डालें।

– इसके बाद इलाचयी पाउडर डालें। ऊपर से आप कटे हुए काजू और बादाम डाल सकते हैं।

– आप खीर को अपनी पसंद के हिसाब से थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं। ध्यान रहे कि ठंडी होने के बाद खीर और भी गाढ़ी हो जाएगी। इसलिए गैस पर ज्यादा गाढ़ा करने की कोशिश न करें।

– खीर अच्छे पक जाए, तो गैस बंद कर दें। ऊपर से आप थोड़े कटे हुए मेवे डाल दें। आपकी मोदक की खीर तैयार है। इसे थोड़ा ठंडा करके य कम गर्म रहते हुए बप्पा को भोग लगा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button