राष्ट्रीय

लखनऊ : पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव भाजपा समर्थकों को क्यों दे रहे बधाई!

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

दस दिन के अंदर तीसरी बार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा के साथ समर्थकों पर भी निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने तंजिया अंदाज में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा समर्थकों को महंगाई की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि आम जनता को महंगाई की तीसरी डोज मिली है।

अखिलेश यादव ने लिखा कि, जो भाजपा समर्थक कहते हैं कि महंगाई भले ही कितनी भी हो जाए लेकिन फिर भी भाजपा को ही वोट देंगे, उन्हें यह महंगाई मुबारक! भाजपा अपने ऐसे समर्थकों का सदस्यता कार्ड देखकर केवल उनको ही महंगा पेट्रोल, डीजल, तेल बेचे। परिवहन लागत बढ़ने से बढ़ी जो दूसरी चीजें महंगी हो रही हैं-उसकी भी ऊंची कीमतें सिर्फ अपने समर्थकों से ले। बाकी आम जनता पर कृपा करे और गरीबों को बख्श दे।

अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट के साथ सपा समर्थकों का एक पुराना वीडियो साझा किया है। बैलगाढ़ी पर सवार सपा कार्यकर्ता महंगाई के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। सनद रहे कि अखिलेश का ये तंज शनिवार को तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के संदर्भ में आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button