राष्ट्रीय

पाकिस्तानी शरणार्थी बच्चों ने अनोखे अंदाज में मनाया राजा भइया का जन्मदिन, शिविर में रखा गया विशेष भोज

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ के जन्मदिवस पर एक बेहद भावुक और खास तस्वीर सामने आई है। राजस्थान के जैसलमेर स्थित पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी शिविर में रह रहे बच्चों ने अत्यंत हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ राजा भइया का जन्मदिन मनाया।

​इस अवसर पर शिविर प्रबंधन की ओर से सभी बच्चों के लिए एक विशेष भोज का भव्य आयोजन किया गया। बच्चों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और खुशियां बांटकर अपने प्रिय नेता के दीर्घायु होने की कामना की। ​मासूम बच्चों के चेहरों पर असीम खुशी,उनकी आत्मीय शुभकामनाएं और जन्मदिन मनाने का यह अनूठा अंदाज हर किसी का हृदय भावविभोर कर देने वाला है। शरणार्थी शिविर से सामने आए ये खूबसूरत पल इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि राजा भइया के प्रति लोगों का स्नेह, सम्मान और आत्मीयता का दायरा किसी भौगोलिक सीमा में बंधा नहीं है, बल्कि देश के दूर-दराज हिस्सों और विस्थापितों के दिलों तक फैला हुआ है।

​राजा भइया ने जताया आभार

जैसलमेर के शरणार्थी शिविर में बच्चों द्वारा जन्मदिन मनाए जाने और शुभकामनाएं भेजे जाने का संदेश जब राजा भइया तक पहुंचा, तो वे अत्यंत अभिभूत हो गए। उन्होंने इस प्रेम और शुभकामनाओं के लिए बच्चों, आयोजकों और शिविर प्रबंधन का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button