बड़ी खबरें

यूपी में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूल का समय : सभी जिले के BSA को निर्देश जारी, जाने क्या है नई टाइमिंग

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए लखनऊ जिले में सभी बोर्ड के निजी और सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्री-प्राईमरी से कक्षा 8 तक के समस्त बोर्डों के सरकारी, गैरसरकारी विद्यालयों का समय परिवर्तित करते हुए 22 अप्रैल से अग्रिम आदेशों तक सुबह 7:30 बजे से अपरान्ह 12:30 बजे तक निर्धारित किया जाता है। इस आदेश की प्रमाणिकता को जनपद की वेबसाइट www.lucknow.nic.in पर चेक किया जा सकता है।

अब सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 तक खुलेंगे परिषदीय विद्यालय

भीषण गर्मी और गर्म हवाओं की तपिश शासन तक पहुंचने के बाद परिषदीय विद्यालयों में तो समय बदल दिया गया लेकिन अभी निजी विद्यालयों के लिए कोई व्यवस्था नहीं लागू की गई है। शासन ने निजी स्कूलों में समय परिवर्तन का जिम्मा प्रबंध समितियों पर छोड़ दिया है।

बीएसए लालचंद ने बताया कि शिक्षा निदेशक बेसिक द्वारा 20 अप्रैल को द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 01.30 तक संचालित किये जायेंगे। बताया कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए विद्यालय प्रबंध समिति यथावश्यक निर्णय लेने के अधिकृत होगी। समस्त संबंधित को निर्देशित किया जाता है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। आदेश की अवहेलना को गम्भीरता से लिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button