पंजाब

मोहाली में 11 साल की बच्ची की मौत से सनसनी! डाक्टर के घर ग्रिल से लटका मिला शव

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मोहाली : पंजाब के Mohali से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 11 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना सन्नी एन्क्लेव इलाके की है, जहां बच्ची का शव एक डॉक्टर के घर के पिछले बरामदे में ग्रिल से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बच्ची उसी घर में काम करती थी। शव की हालत इतनी खराब थी कि चेहरे को चींटिंया नोटकर खा चुकी थी। मृतका की पहचान सोनिका के रूप में हुई है। वह मूल रूप से यू.पी. के जिला बदायूं गांव गुदनी की रहने वाली थी। बच्ची का परिवार वर्तमान में चंडीगढ़ में ही रह रहा था।

मृतक बच्ची की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी ने कुछ दिन पहले फोन पर बताया था कि वह वहां काम नहीं करना चाहती और एक युवक उसे परेशान कर रहा है। वह पिछले 15 दिनों से घर भी नहीं आई थी। मां का कहना है कि उसी युवक पर हत्या का शक है। मां का कहना है कि उसकी बेटी को मारा गया है। मां का कहना है कि उक्त युवक का डाक्टर के घर आना जाना था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button