राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी बोलीं- विपक्षी नेताओं को बनाया जा रहा निशाना

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मध्य प्रदेश के धार में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर राज्य में कांग्रेस अपनी ताकत लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह कई महापुरुषों की भूमि है। हम उन्हें महापुरुष कहते हैं क्योंकि उन्होंने जीवन भर जनता के हितों के लिए संघर्ष किया और कभी उनका भरोसा नहीं तोड़ा। उन्होंने कहा कि यहां व्यापमं घोटाला हुआ।

क्या कोई जांच कराई गई? अगर आप उनके (बीजेपी) खिलाफ लिखते हैं तो ईडी तुरंत पहुंच जाती है। आपको पूछना होगा कि ईडी अभी तक यहां क्यों नहीं आई? जब माँ नर्मदा के साथ और सप्तऋषियों की मूर्तियों के संबंध में (महाकाल गलियारे में) भ्रष्टाचार हो सकता है. क्या भगवान के साथ भी कोई भ्रष्टाचार करता है? क्या अब उन्हें (बीजेपी को) बदलने का समय नहीं आ गया है?

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज आदिवासी समाज की गौरव और गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती है। उन्हें मेरा शत-शत नमन। आदिवासी नायक भीमा नायक जी, शंकर शाह जी, रघुनाथ शाह जी और बादल भोई जी की विरासत को नमन। यह महाराजा भोज की धरती है। शहीद महाराजा बख्तावर सिंह जी की धरती है, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपना बलिदान दिया।

यहीं पर आदिवासी समाज व राष्ट्र के नायक टंट्या मामा ने आजादी के लिए प्राणों का बलिदान दिया। यह संविधान निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर जी की भी धरती है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का यहां से पुराना रिश्ता रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं सुबह उठकर देखी कि मोदी जी क्या भाषण दे रहे हैं। हम जो कहते है, वो भी वहीं कहते हैं। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हमने रोजगार दिलाए हैं। हम कहते हैं कि हमने दिलाएं। ऐसे में जनता को कैसे पता चलेगा कि सच कौन बोल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 18 सालों में 17 हजार नवयुवकों ने खुदकुशी की है। मेरी बातों में भी मत पड़िए। सच्चाई और अपने अनुभव में पड़िए।

उन्होंने कहा कि हमें अपने देश पर गर्व है क्योंकि हमारा देश ऐसा था जिसका लोकतंत्र पड़ोसी देशों में सबसे मजबूत माना जाता था। संविधान लिखने वाले लोगों ने इस देश के लिए अपनी जान दे दी। हमें अपने देश पर गर्व है जिसका संविधान है लिखा कि सभी को समान अधिकार मिलना चाहिए। कांग्रेस सरकार ने पंचायतों को अधिकार देकर इस अधिकार को मजबूत बनाया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button