राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की आत्मीय भेंट

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

शिवपुरी/ग्वालियर/भोपाल। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी प्रवास के दौरान आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी से आत्मीय एवं शिष्टाचार भेंट की।

नक्षत्र गार्डन, शिवपुरी में आयोजित इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने साथ बैठकर नाश्ता किया और लगभग एक घंटे तक संगठन, जनसेवा, कार्यकर्ता सशक्तिकरण तथा मध्यप्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, जनता के बीच संवाद को और प्रभावी बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button