बिजनेस

कनाडा से व्यापार बढ़ाने के लिए भारत का बड़ा कदम, पीयूष गोयल की यात्रा के बाद ‘व्यापार एवं निवेश मंच’ की शुरुआत

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भारत और कनाडा ने व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापार एवं निवेश मंच की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के व्यवसायों को एक साथ लाना है। शुक्रवार को जारी संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि दोनों देशों ने भारत और कनाडा के बीच संपर्क बढ़ाने पर भी सहमति जताई है। इसमें लोगों के बीच संपर्क, व्यापारिक सुगमता और प्रत्यक्ष वाणिज्यिक संबंध शामिल हैं जिन्हें व्यापार एवं निवेश के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण कारक माना गया है।

यह बयान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की तीन दिवसीय (25-27 मई) आधिकारिक यात्रा के समापन के बाद जारी किया गया। इस दौरान उन्होंने व्यापार जगत के कई दिग्गजों के साथ बैठकें कीं और कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनींदर सिद्धू के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। बयान के अनुसार, ”मंत्रियों ने कनाडा-भारत व्यापार एवं निवेश मंच की शुरुआत की, जो कनाडा और भारत के व्यापारिक नेताओं को एक साथ लाने तथा नई वाणिज्यिक साझेदारियों को बढ़ावा देने का एक प्रमुख मंच है।

दोनों पक्षों ने एक महत्वाकांक्षी एवं परस्पर लाभकारी व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और इस वर्ष के अंत तक वार्ता पूरी करने के साझा लक्ष्य की पुष्टि की। यह समझौता बाजार तक पहुंच बढ़ाने, आपूर्ति शृंखलाओं को मजबूत बनाने और द्विपक्षीय आर्थिक वृद्धि को सक्षम बनाने के लिए महत्वपूर्ण होगा। मंत्री मनींदर सिद्धू ने पुष्टि की कि कनाडा इस वर्ष के अंत में ‘टीम कनाडा ट्रेड मिशन’ का प्रतिनिधिमंडल भारत भेजेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button