बिजनेस

उतार-चढ़ाव भरे शेयर बाजार, आईटी कंपनियों में लिवाली ; जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई। आईटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देख गया। बीएसई का सेंसेक्स 120.71 अंक चढ़कर 75,988.51 अंक पर खुला और 76,220 अंक तक मजबूत हुआ। बाद में यह 75,841 अंक तक उतर गया। सेंसेक्स 124.67 अंक (0.16 प्रतिशत) ऊपर 75.992.47 अंक पर था।

सेंसेक्स के विपरीत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले पांच अंक नीचे 23,902.15 अंक पर खुला। यह 12.80 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त में 23,919.95 अंक पर रहा। वृहत बाजार में तेजी रही। खास तौर पर आईटी कंपनियों में लिवाली देखी गयी। बैंकिंग, फार्मा और रियलटी समूहों के सूचकांक भी फिलहाल मजबूत हैं।

टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रसायन और एफएमसीजी समूहों ने बाजार पर दबाव बनाया है। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, ट्रेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट और टेक महिंद्रा के शेयर ऊपर है। इंफोसिस में तीन प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही। ट्रेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टीसीएस के शेयर एक से डेढ़ फीसदी तक चढ़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button