Veer Pahariya की Call List तक कंट्रोल करती थीं Tara Sutaria? ब्रेकअप की Inside Story जानकर आप हो जाएंगे हैरान!

साल 2025 में, कुछ महीनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का रिश्ता टूट गया। शुरुआत में इस ब्रेकअप की वजह पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में हुई एक घटना को माना जा रहा था, जहां तारा ने स्टेज पर डांस करते हुए सिंगर को किस किया था। इस विवाद के बाद दोनों साथ दिखना बंद हो गए थे। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट ने इस ब्रेकअप के पीछे की असल और चौंकाने वाली वजह का खुलासा किया है।
क्या तारा का डोमिनेटिंग स्वभाव था असली वजह?
‘फ्री प्रेस जर्नल’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के बीच सब कुछ वैसा नहीं था जैसा ऊपर से दिख रहा था। सूत्रों का दावा है कि तारा का व्यवहार रिश्ते में काफी डोमिनेटिंग था। बताया जा रहा है कि वह वीर के जीवन की हर छोटी-बड़ी चीज को अपने हिसाब से बदलना चाहती थीं। कथित तौर पर वह वीर के घर की दीवारों से तस्वीरें हटाने से लेकर उनकी कॉल लिस्ट से कुछ लोगों के नाम निकलवाने तक का दबाव बनाती थीं।
वीर को बदलना चाहती थी तारा?



