विविध

शिवपाल यादव बोले – बीजेपी हिंदू-मुस्लिम एकता को खत्म करने की साजिश कर रही

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

इटावा: जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार देर शाम कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. रेलवे स्टेशन बजरिया इलाके में पहुंचे शिवपाल यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर सियासी हमला बोला.

शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम एकता को खत्म करने की साजिश कर रही है. उन्होंने कहा कि देश में हिंदू-मुस्लिम करके जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश हो रही है. महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है, लेकिन सरकार इनसे निपटने की बजाय लोगों को गुमराह कर रही है.

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवपाल ने कहा, जो लोग मंदिर को मुद्दा बनाते हैं, वे देश को नीचे ले जा रहे हैं. ये झूठ बोलने और षड्यंत्र रचने वाले लोग हैं. इनका मकसद लोकतंत्र को कमजोर कर तानाशाही को थोपना है. शिवपाल ने कहा, आज उत्तर प्रदेश विकास के मामले में पांचवें नंबर पर आ गया है. जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है. गृहमंत्री और अन्य भाजपा नेता बाबा साहब अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं. ये लोग संविधान का पालन नहीं करते और लोकतंत्र की हत्या करने पर तुले हुए हैं.

शिवपाल ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के मुद्दे पर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, जब उपचुनाव तक एकसाथ नहीं करा पा रहे हैं, तो पूरे देश में एकसाथ चुनाव कराने की बात करना केवल जनता को भटकाने का बहाना है. उन्होंने आजम खां, इरफान सोलंकी और संभल के सांसद पर दर्ज मुकदमों को फर्जी बताया और कहा कि भाजपा सरकार अपने विरोधियों को झूठे केसों में फंसाने की साजिश कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button