राष्ट्रीय
अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 6500 से अधिक तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
जम्मू। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 6,500 से अधिक तीर्थयात्रियों का नया जत्था मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को 23,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन किए।



