खेल-खिलाड़ी

IND vs NZ ODI: कोहली, रोहित और गिल को मिला खास तोहफा, न्यूजीलैंड के रग्बी दिग्गज ने गिफ्ट की स्पेशल जर्सी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

ऑकलैंड। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले से पहले मैदान पर एक खास पल देखने को मिला। भारतीय कप्तान शुभमन गिल और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली व रोहित शर्मा की मुलाकात न्यूजीलैंड के रग्बी स्टार केवन मेलामु से हुई। इस दौरान मेलामु ने तीनों भारतीय खिलाड़ियों को विशेष रग्बी जर्सी भेंट की, जिन पर उनके नाम और नंबर अंकित थे।

न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय रग्बी टीम के लिए 132 मुकाबले खेल चुके केवन मेलामु ऑल ब्लैक्स के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं। वह टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। इसके अलावा 2011 और 2015 में रग्बी विश्व कप जीतने वाली न्यूजीलैंड की टीम का भी अहम हिस्सा रहे हैं।

‘माना’ के जरिए साझा किया सम्मान और ऊर्जा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस खास मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। वीडियो में मेलामु ने भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा, ”मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आपका यहां होना हमारे लिए सम्मान की बात है। मुझे पता है कि आपके पास ढेरों जर्सी होंगी, लेकिन यह हमारे लिए ‘माना’ साझा करने का अवसर है। हमारी भाषा में ‘माना’ का अर्थ है सम्मान साझा करना और साथ ही आपके साथ ऊर्जा साझा करना।”

मैच से पहले भारतीय और न्यूजीलैंड की टीमें जब मैदान में प्रवेश कर रही थीं, तब स्थानीय कलाकारों ने माओरी गीत गाकर माहौल को खास बना दिया।

बीसीसीआई ने तस्वीर साझा कर बताया खास पल

बीसीसीआई ने एक्स पर मैच से पहले की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि कप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के रग्बी दिग्गज केवन मेलामु से मुलाकात की। इस दौरान तीनों खिलाड़ियों को उनके नाम और नंबर वाली व्यक्तिगत रग्बी जर्सी भेंट की गई।

वनडे के बाद टेस्ट सीरीज में भिड़ेंगी टीमें

भारतीय टीम ने इससे पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी। अब दोनों टीमें पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही हैं। इसके बाद 19 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button