उत्तर प्रदेश

सीएम योगी जनप्रतिनिधियों से बोले- जनता की समस्याएं न सुनी जाएं तो सीधा हमें बताएं

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अधिकारियों के स्तर पर अगर क्षेत्रीय जनता की समस्याएं न सुनीं जाएं तो सीधे उन्हें बताएं। लोगों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को सरकारी आवास पर बरेली और मुरादाबाद मंडल के विधायक और मंत्रियों के साथ शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्हें यह भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाएं और लोगों की समस्याएं सुनने के साथ निस्तारण कराने का प्रयास करें। जनता में अपनी पकड़ मजबूत करें।

लोकसभा चुनाव के दौरान जो भी कमी रह गई हो उसे दूर करें। ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिल सके। मुख्यमंत्री ने विधायकों से चुनाव के दौरान उन्हें मिले वोट के बारे में भी जानकारी ली। वोट प्रतिशत में कमी और कारणों पर चर्चा की।

कई विधायकों ने विपक्षी दलों की ओर से संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने जैसी बयानबाजी को निराशाजनक प्रदर्शन का कारण बताया। उनका कहना था कि इसी कारण से वोट प्रतिशत में कमी आई है।

वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी विधायक क्षेत्र में अधिक से अधिक समय दें।

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में मंत्री सुरेश खन्ना, संजय सिंह गंगवार, धर्मपाल सिंह, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. एमपी आर्या, प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल, स्वामी प्रवक्ता नंद, महेश गुप्ता, हरीश शाक्य, विवेक वर्मा, वीर विक्रम सिंह, राजीव कुमार सिंह, बाबू राम पासवान, एमएलसी बहोरन लाल, कुंवर महाराज सिंह आदि शामिल हैं।

मेयर ने अटके प्रोजेक्टों के बारे में मुख्यमंत्री को बताया
बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुलाकात की और विकास के अटके प्रोजेक्टों के बारे में बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button