उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित किया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत साढ़े नौ वर्षाें में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की तस्वीर और तकदीर बदल दी है। आज दुनिया में भारत को सम्मान मिल रहा है।

देश में विकास की बड़ी-बड़ी परियोजनाएं लागू हो रही हैं। गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के बड़े पैमाने पर लोगों को मिल रहा है। सभी नागरिक अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री आज जनपद वाराणसी के मिर्जामुराद स्थित किसान इण्टर काॅलेज में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के आगमन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।

उन्हांेने विद्यालय के संस्थापक श्री यशपाल सिंह तथा श्री विजय बहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाभी तथा विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम में मेरी कहानी, मेरी जुबानी के माध्यम से लाभार्थियों ने अपने अनुभव व्यक्त किये।

मुख्यमंत्री ने सभी को पंचप्रण की शपथ दिलायी। उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन किया तथा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि एक ओर जहां भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान मिल रहा है, वहीं सुरक्षा, सुशासन तथा समृद्धि के माध्यम से देशवासियों में विकसित भारत के सपनें को साकार करने का जज्बा भी है।

मोदी जी की गारण्टी वैन यहां इसी के लिए कार्य कर रही है। काशीवासियों ने वर्ष 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी जी को सांसद चुनकर देश की संसद में भेजा। प्रधानमंत्री जी आज 142 करोड़ देशवासियों को नेतृत्व दे रहे हैं और वैश्विक नेता के रूप में दुनिया का मार्गदर्शन भी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button