मनोरंजन

Anjana Singh ने Khesari Lal Yadav और उनकी टीम के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानें क्यों?

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अंजना सिंह ने लखनऊ के हजरतगंज साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर उनके और उनकी 11 साल की बेटी के खिलाफ फर्जी, अश्लील और AI से बनाई गई तस्वीरें व वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। इस मामले में उन्होंने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

राज्य सरकार पर जताया भरोसा
उत्तर प्रदेश की रहने वाली अंजना सिंह ने कहा कि उन्हें राज्य सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है। उन्हें उम्मीद है कि पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी। एफआईआर के मुताबिक, कुछ लोग सोची-समझी साजिश के तहत उनकी मॉर्फ्ड तस्वीरें और वीडियो फैलाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
खेसारी लाल की तरफ से प्रतिक्रिया का इंतजार
फिलहाल इस पूरे विवाद और आरोपों पर खेसारी लाल यादव या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें कि अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं और उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button