पंजाब

चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा तलवंडी भाई और ज़ीरा में संशोधित पानी को सिंचाई के लिए बरतने के प्रोजेक्टों का उद्घाटन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

पंजाब के जल संसाधन और भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तलवंडी भाई और ज़ीरा में क्रमवार 4 और 8 एम.एल.डी. की क्षमता वाले संशोधित (ट्रीटिड) पानी आधारित सिंचाई प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया। कुल 4.45 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनाए गए इन दोनों प्रोजैक्टों से पांच गाँवों के 360 किसान परिवारों की 556 हेक्टेयर कृषि ज़मीन को लाभ मिलेगा।

इस मौके पर अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने राज्य के किसान भाईचारे को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराया और कहा कि किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए पानी मुहैया करवाना सरकार की प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर है।

उन्होंने कहा कि नहरी पानी आधारित खालों को बहाल करने की मुहिम के अंतर्गत लगभग 14000 से अधिक खाले बहाल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पिछले 2 सालों में भूजल पर निर्भरता घटाने के लिए नहरी पानी आधारित सिंचाई सहूलतों को उत्साहित करने को बढ़ा प्रोत्साहन मिला है।

उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए संशोधित पानी का प्रयोग भी, नहरी पानी के अधिक से अधिक प्रयोग करने की तरह एक अहम कदम है क्योंकि यह पानी पहले ड्रोनों में जाता था, जबकि अब कृषि में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

राज्य के संशोधित (ट्रीटिड) वाटर प्रोग्राम पर ज़ोर देते हुए स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि अब तक राज्य में 60 एस.टी.पीज़ से 340 एम.एल.डी संशोधित पानी का प्रयोग करके प्रोजैकट शुरू किए गए हैं,

जिससे लगभग 11000 हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल को फ़ायदा हो रहा है और अगले फ़सली सीज़न तक संशोधित पानी का प्रयोग 600 एम.एल.डी तक बढ़ा दिया जाएगा जिससे 25000 हेक्टेयर से अधिक कृषि योग्य ज़मीन को लाभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button