राजस्थानराष्ट्रीय

प्रियंका का दावा, बिखरी हुई है BJP, राज्य के कोने-कोने में CM Face ढूंढ रहे PM Modi

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए कहा कि वे राजस्थान में बिखरे हुए हैं और ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा ढूंढने के लिए राज्य के कोने-कोने में घूम रहे हैं। एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश भर में लोग मुद्रास्फीति से पीड़ित हैं।

राज्यों को ‘मेहंगाई राहत’ शिविर शुरू करना पड़ रहा है क्योंकि केंद्र इस (महंगाई) को नियंत्रित नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि मेरी दादी इंदिरा जी कहती थीं कि यह हमारे देश की संस्कृति है कि यहां सभी धर्मों और संस्कृतियों का सम्मान किया जाना चाहिए… अगर राजनीति में भावनाओं, या धर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो सावधान रहना होगा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज पूरे देश के किसान परेशान हैं। पिछले साल कृषि कानूनों को लेकर किसान धरने पर बैठे थे, BJP मंत्री के बेटे ने कुछ किसानों को अपनी गाड़ी के नीचे रौंद दिया। फिर भी PM मोदी वहां नहीं गए। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों के लिए महीनों तक धरने पर बैठे रहे, पर मोदी सरकार ने उनकी बात नहीं मानी। लेकिन जैसे ही चुनाव नजदीक आए,

ये कानून वापस ले लिए गए, क्योंकि मोदी सरकार का ध्यान सिर्फ चुनाव पर रहता है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार कांग्रेस के सारे अच्छे कामों को बंद कर देगी। न आपको पुरानी पेंशन मिलेगी, न मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी, न बिजली के बिल कम किए जाएंगे। इसलिए जागरूक बनिए और पहचानिए कि कौन सी सरकार आपके लिए काम करेगी।

कांग्रेस नेता ने राजस्थान में BJP बिखरी हुई है, उनके पास CM का चेहरा तक नहीं है। मोदी जी राजस्थान के कोने-कोने में घूम रहे हैं, ऐसा लगता है अपना CM ढूंढ रहे हैं। मोदी जी को BJP के नेताओं पर ही भरोसा नहीं है, वे अपने नाम पर ही वोट मांगते रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह महाराणा प्रताप जी की धरती है। उनके साथ गाड़िया लोहारों ने एक शपथ ली थी कि जब तक चितौड़गढ़ आजाद नहीं होगा,

तब तक किले में प्रवेश नहीं करेंगे। जब देश आजाद हुआ तो इन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी और मणिकलाल वर्मा जी के साथ किले में प्रवेश किया। गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार वाले राज्यों में चुनाव आने पर रसोई गैस सिलेंडर की कीमत कम होती है। वहीं राजस्थान में रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलता है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जनता को ‘महंगाई राहत कैंप’ लगाकर मोदी सरकार की महंगाई से बचाकर रखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button