जीप पर सवार Rahul Gandhi, साथ में कई बड़े नेताओं का काफिला! Ramlila Maidan की ओर बढ़ा विपक्षी कुनबा

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली आयोजित की जा रही है। इस रैली में शामिल होने के लिए राहुल गांधी जीप में सवार होकर रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए। उनके साथ इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता भी रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इन नेताओं में प्रियंका गांधी वाड्रा, फारूक अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, अभिषेक बनर्जी और केसी वेणुगोपाल समेत कई अन्य नेता शामिल हैं।
इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता रैली में शामिल
राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेता रामलीला मैदान में होने वाली महारैली के लिए पहुंच रहे हैं। इस रैली में इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं
दिल्ली पुलिस ने किए सुरक्षा के इंतजाम
रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के इंतजाम किए हैं। स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर देवेश श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे इलाके में कानून-व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा, “जैसा कि आप देख सकते हैं, हम कानून-व्यवस्था की स्थिति संभाल रहे हैं और सब कुछ शांतिपूर्ण है। लोग आ रहे हैं। हम आयोजकों के संपर्क में हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं कि रैली शांतिपूर्ण तरीके से हो और सभी जरूरी सुरक्षा उपायों का पालन किया जाए।



