बड़ी खबरें

यूपी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, तीसरे दिन की बारिश से बढ़ी ठंड; 23 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर लगातार तीसरे दिन भी देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह से राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के करीब 10 शहरों में बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम में ठिठुरन बढ़ा दी है। कई जिलों में तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

राजधानी लखनऊ में बीते करीब 40 घंटे से रुक-रुककर रिमझिम बारिश हो रही है। इसके अलावा उन्नाव, बाराबंकी, हरदोई और सीतापुर समेत कई जिलों में बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। आसमान में लगातार बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को समय से पहले सर्दी का अहसास होने लगा है।

कहीं बारिश तो कहीं धूप ने दी राहत

प्रदेश के मौसम में क्षेत्रवार बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से ठंड बढ़ गई है, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम ने करवट ली है। यहां सुबह घना कोहरा छाने से दृश्यता प्रभावित हुई, लेकिन बाद में चटक धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। धूप के कारण मौसम सुहावना हो गया है।

पूर्वांचल के 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के मौसम वैज्ञानिक प्रो. रवि शंकर सिंह के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौजूदा मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए इन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

रविवार से साफ होने लगेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक प्रो. रवि शंकर सिंह ने बताया कि रविवार से मौसम में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। बारिश का दौर थमने के साथ आसमान साफ होने लगेगा और तेज धूप निकलने की संभावना है। इसके चलते तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button