उत्तराखंड

बदरी-केदार दर्शन को पहुंचे उद्योगपति मकेश अंबानी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ 12 अक्टूबररिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख प्रसिद्ध उद्योगपति श्री मुकेश अंबानी ने आज श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम की यात्रा की और मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। उनके साथ उनकी होनेवाली पुत्र वधु राधिका मर्चेंट एवं तथा पुत्रवधु की माता भी दर्शन को पहुंचे।

उन्होंने श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) को पांच करोड़ रूपए की धनराशि दी। उन्होंने चेक के माध्यम से यह बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को सौंपी। इस अवसर पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार भी उपास्थित थे।

बदरीनाथ दर्शन के पश्चात उद्योगपति मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम पहुंचे। मंदिर में दर्शन किये। पूजा- दर्शन के पश्चात श्री केदारनाथ उत्थान चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने उनका स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button