राष्ट्रीय

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुरू किया खेत बचाओ अभियान, नकली बीज पर सख्ती

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

“खेत बचाओ, जीवन बचाओ” के संदेश के साथ आज मुजफ्फरपुर की धरती से खेत बचाओ अभियान-सह-कृषि जन कल्याण संवाद का शुभारम्भ माननीय मंत्री कृषि विभाग विजय कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया। कृषि मंत्री ने कहा कि “खेत बचाओ, जीवन बचाओ” केवल संदेश नहीं, बल्कि धरती, किसान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का हमारा संकल्प है। खेत सुरक्षित होंगे, मिट्टी स्वस्थ होगी और किसान समृद्ध होंगे, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। आइए, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विज़न के अनुरूप खेतों के संरक्षण को जन-आंदोलन बनाएँ और समृद्ध बिहार की नई इबारत लिखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button