राष्ट्रीय
छत्तीसगढ़ में 2028 चुनाव जीतेगी BJP, Smriti Irani ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ मजबूत करने का मंत्र

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी स्मृति ईरानी ने रविवार को पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि चुनावी सफलता पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के साथ उनके जुड़ाव पर निर्भर करती है। यहां कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठकों को संबोधित करते हुए ईरानी ने विश्वास जताया कि पार्टी 2028 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखेगी। उन्होंने कहा कि ‘मिशन 2028’ केवल चुनावी लक्ष्य नहीं है, बल्कि राज्य की पहचान, विकास और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता भी है।
ईरानी ने जोर दिया कि पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव केवल मतपत्रों या वोटिंग मशीनों से नहीं जीते जाते, बल्कि इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, जनता के साथ उनका व्यक्तिगत जुड़ाव और मजबूत संगठनात्मक ढांचा जरूरी है।



