उत्तराखंड

पैतृक गांव पंचूर में सीएम योगी ने की ‘हरि विष्णु पंचदेव मंदिर’ की प्राण प्रतिष्ठा, “जय विष्णु भगवान” के जयघोष से गूंज उठा इलाका

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव पंचूर में शुक्रवार को नव निर्मित विष्णु मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन श्रद्धा, वैदिक परंपराओं और आध्यात्मिक उल्लास के बीच संपन्न हुआ। पूरे क्षेत्र में वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

समारोह में देशभर से पहुंचे संतों, आध्यात्मिक गुरुओं और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम में योगगुरु स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानन्द सरस्वती, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत तथा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए महायज्ञ में सभी संतों एवं अतिथियों ने राष्ट्र की समृद्धि, शांति और विकास के लिए आहुतियां समर्पित कीं।

मंदिर परिसर में हुई दिव्य आरती के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया और पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” तथा “जय विष्णु भगवान” के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को परमार्थ निकेतन की ओर से रुद्राक्ष का पौधा एवं भगवान शिव की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इसे भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक बताया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, शिक्षा, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्र निर्माण पर प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए।

वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा और प्राकृतिक सौंदर्य का वैश्विक केंद्र है। समारोह के अंत में मंदिर निर्माण एवं आयोजन में विशेष योगदान देने वाले सहयोगियों, कर्मयोगियों और सेवाभाव से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पंचूर गांव आध्यात्मिक आस्था और सांस्कृतिक उत्सव का केंद्र बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button