विविध

वाराणसी एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग थमी,मौसम खराब होने से लखनऊ डायवर्ट की गई कई उड़ाने

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

शहर का मौसम खराब होने से गुरुवार सुबह चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का संचालन प्रभावित रहा। दिल्ली से आए एक विमान को वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। कई विमानों का संचालन देरी से हुआ। मुंबई से दोपहर 1:35 बजे पहुंचना वाला एयर इंडिया का विमान एआई-2491 और लखनऊ से दोपहर 2:10 बजे मुंबई जाने वाला एयर इंडिया का विमान एआई 2492 को रद्द भी करना पड़ा।

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि विजिबिलिटी कम होने से दिल्ली से उड़कर सुबह 7:05 बजे लखनऊ पहुंचा एयर इंडिया का विमान एआई-2499 लैंड नहीं कराया जा सका। इस विमान को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। इसके अलावा दिल्ली से सुबह 8:30 बजे लखनऊ पहुंचने वाला इंडिगो का विमान 6ई-6476 करीब 45 मिनट, जयपुर से सुबह 10:20 बजे वाला इंडिगो का विमान 6ई-7651 लगभग एक घंटे देरी से पहुंचा।

इसी तरह लखनऊ से सुबह 7:35 बजे दुबई जाने वाला विमान एफजेड 444 और सुबह 8:00 बजे दिल्ली वाला एयर इंडिया का विमान एआई 2500 देरी से 10:20 बजे और 8:55 बजे रायपुर जाने वाला इंडिगो का विमान 6ई 6521 देरी से 10:05 बजे रवाना हुआ। सुबह 9:10 बजे दिल्ली जाने वाला इंडिगो का विमान 6ई2146 देरी से 10:15 बजे उड़ान भर सका।

बुधवार को वाराणसी में मौसम खराब होने के कारण दो विमान डायवर्ट कर लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारे गए थे। इनमें पुणे से दोपहर 2:55 बजे वाराणसी वाला स्पाइसजेट का विमान एसजी-186 और मुंबई से दोपहर 3:20 बजे वाराणसी पहुंचने वाला अकासा एयर का विमान क्यूपी-1427) रहे। कुछ समय बाद दोनों विमान वाराणसी रवाना कर दिए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button