राज्य
लखनऊ में ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का शुभांरभ, सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
राजधानी लखनऊ में 30 मई को ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण किया। सीजी सिटी स्थित इकाना स्टेडियम के गेट नंबर-5 के पास आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह वाटिका भारतीय नौसेना के शौर्य, पराक्रम और तकनीकी क्षमता को समर्पित होगी।
वाटिका का मुख्य आकर्षण सेवानिवृत्त युद्धपोत आईएनएस गोमती रहेगा, जिसे 2022 में सेवा से हटाया गया था। इसके अलावा नौसेना के कई महत्वपूर्ण सैन्य उपकरण भी प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह ओपन एयर म्यूजियम युवाओं और बच्चों में राष्ट्रभक्ति तथा रक्षा सेवाओं के प्रति आकर्षण बढ़ाने का कार्य करेगा। साथ ही यह राजधानी के पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान बनेगा।


