उत्तर प्रदेश

मऊ दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, कई बड़ी परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मऊ जनपद के मधुबन विधानसभा क्षेत्र के पाती गांव पहुंचे। बता दें कि सीएम योगी ने 392 करोड़ रुपये की 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रशासनिक दौरे के बीच मऊ को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिली।

वहीं, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर जनता को संबोधित किया। सीएम योगी ने पूर्वांचल के विकास को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए तेज गति से विकास कार्यों का दावा किया। मऊ दौरे को पूर्वांचल में विकास और राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बेटी व्यापारी को छेड़ने वाले का इंतजार अब यमराज करते हैं: योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में माफिया, गुंडे और बदमाश अपनी औकात में आ गए हैं तथा प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। अब किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगा सके। मऊ जिले के मधुबन विधानसभा क्षेत्र में 392 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 114 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई अपराधी बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाने की सोचता भी है तो उसका इंतजार यमराज करते हैं।

सपा पर साधा निशाना

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में नेताओं की स्थिति ऐसी थी कि माफियाओं को देखकर उनके पसीने छूट जाते थे, जबकि आज माफिया प्रदेश से गायब हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में रामलीला, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, होली, दीपावली और दशहरा जैसे सभी पर्व-त्योहार उत्साह और शांति के साथ मनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब किसी गुंडे या माफिया में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह किसी पर्व या त्योहार में विघ्न डाल सके। यदि कोई ऐसा प्रयास करता है तो उसकी दुर्गति रावण और कंस की तरह होना तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button