बड़ी खबरें

पप्पू गिरधारी की तलाश में बरेली में फिर दबिश, मैनेजर से संपर्क के मिले इनपुट

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत के बाद उनके पति पप्पू गिरधारी की तलाश में उत्तराखंड पुलिस ने बरेली में एक बार फिर दबिश दी। मंगलवार को पहुंची पुलिस टीम ने गिरधारी के करीबियों के बारे में जानकारी जुटाई। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को उनके मैनेजर से लगातार संपर्क में रहने के इनपुट मिले हैं। सर्विलांस के जरिए भी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, पप्पू गिरधारी का अभी पता नहीं चल सका है।

पुलिस इस मामले में गोपनीय तरीके से कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को बरेली पहुंची टीम ने स्थानीय पुलिस से संपर्क नहीं किया। एसपी सिटी चिराग जैन ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मुकदमा उत्तराखंड में दर्ज हुआ है, लेकिन वहां की पुलिस ने इस संबंध में बरेली पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बीते सप्ताह अपने पति पप्पू गिरधारी के खिलाफ उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से उत्तराखंड पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। मामले की जांच के लिए उत्तराखंड पुलिस ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) भी गठित की है।

वायरल ऑडियो में बेटे रिंकू का जिक्र

इस प्रकरण से जुड़ी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग में पप्पू गिरधारी और उनके मैनेजर के बीच बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। इसमें गिरधारी मैनेजर को भरोसा देते सुनाई देते हैं कि परेशान होने की जरूरत नहीं है, उनका बेटा रिंकू सब कुछ संभाल लेगा। बातचीत के दौरान मैनेजर इस बात पर आपत्ति भी जताती है, लेकिन गिरधारी उसे आश्वस्त करते रहते हैं कि रिंकू लगा हुआ है और सब देख लेगा।

इस ऑडियो के आधार पर गिरधारी के करीबियों और उनसे संपर्क में रहने वाले लोगों की भूमिका भी चर्चा में है। हालांकि, बेटे रिंकू के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी या उसके विरुद्ध किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button