राज्य

डॉ. केशव अग्रवाल ने श्रीराम मंदिर को दान किए 10 लाख, बीआईयू के कुलाधिपति ने कुलपति डॉ. लता अग्रवाल के साथ किए राम लला का दर्शन पूजन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (बीआईयू) के कुलाधिपति और अमृत विचार समाचार पत्र के प्रबंध निदेशक(एमडी) डॉ. केशव कुमार अग्रवाल व विवि की कुलपति(वीसी) डॉ. लता अग्रवाल शनिवार को अयोध्या दर्शन के लिए पहुंचे।

उन्होंने रामलला का दर्शन पूजन किया। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मिलकर श्रीराम मंदिर के निमित्त दानस्वरूप 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। इससे पूर्व डॉ. केशव व डॉ. लता के अयोध्या पहुंचने पर रघुकुल सदन देवकाली में अग्रवाल भवन ट्रस्ट के महामंत्री अरुण कुमार अग्रवाल ने उनका सम्मान किया। प्रभु श्रीराम जी प्रतिमा भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

डॉ.केशव अग्रवाल ने रघुकुल सदन के निर्माण पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अग्रवाल समाज का यह भवन प्रशंसनीय है। इसके बाद वह श्री मणिरामदास जी की छावनी में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। उन्हें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए दान स्वरूप 10 लाख रुपये का चेक सौंपा।

रामलला और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

धार्मिक समिति के सदस्य महंत कमलनयन दास से भी मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। डॉ. अग्रवाल ने सपत्नीक श्रीराम मंदिर राम लला का दर्शन पूजन किया। आरती में भाग लिया। हनुमानगढ़ी में भी दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर अमृत विचार अयोध्या के स्थानीय संपादक विवेक सक्सेना, विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा, रघुकुल सदन के प्रबंधक कुमार अभिनव के साथ अन्य लोग भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button