खेल-खिलाड़ी

आईपीएल 2026 : आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को दिया 155 रनों का लक्ष्य

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अहमदाबाद। अशरद खान (तीन विकेट), जेसन होल्डर और राशिद खान (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 19.2 ओवरों मे 155 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया। आज यहां गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जेकब बेथेल और विराट कोहली की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। तीसरे ओवर में मोहम्मद सिराज ने जेकब बेथेल (पांच) रन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अगले ही ओवर में कगिसो रबाड़ा ने विराट कोहली को आउट कर आरसीबी को दूसरा झटका दिया। विराट कोहली ने 13 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाये।

कप्तान रजत पाटीदार (19) को अरशद खान ने आउट किया। इसके बाद गुजरात टाइटंस के गेंदबाजी आक्रमण के आगे आरसीबी की पारी लड़खड़ाती दिखी। जितेश शर्मा (एक), टिम डेविड (नौ), क्रुणाल पांड्या (चार), रोमारियो शेफर्ड (17) रन बनाकर आउट हुये। 14वें ओवर में राशिद खान ने देवदत्त पड़िक्कल को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।

पड़िक्कल ने 24 गेंदों में पांच चौके दो छक्के की मदद से 40 रनों की पारी खेली। 20 ओवर की दूसरी गेंद पर अशरद खान ने वैंकटेश अय्यर (12) को आउट किया। अगली ही गेंद पर जॉश हेजलवुड (शून्य) को जॉश बटलर और शुभमन गिल ने रनआउट कर 155 के स्कोर पर आरसीबी की पारी का अंत कर दिया। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाड़ा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button