मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री चौहान से मिले कमलनाथ, जीत की दी बधाई

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और उनके बेटे नकुल नाथ ने सोमवार को यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के लिए उन्हें बधाई दी।
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव से पहले कमलनाथ और चौहान के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी, लेकिन सोमवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता ने चौहान को गुलदस्ता भेंट किया।
भाजपा ने 230 सीटों में से 163 सीटें जीतीं और कांग्रेस को सिर्फ 66 सीटों पर सीमित कर दिया।

