यूपी की 11 सीटों पर आने लगे रुझान, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव: तीसरे राउंड तक हरि सिंह ढिल्लो की मजबूत बढ़त, दानिश अख्तर पीछे

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की 11 सीटों के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अब तक सामने आए आठ सीटों के रुझानों में बीजेपी ने मेरठ की दो सीटें शिक्षक और स्नातक जीत ली हैं। साथ ही तीन सीटों पर आगे हैं।
राज्य की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सीटों पर हुए चुनाव को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की ताकत परखने के रूप में देखा जा रहा है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी, बरेली-मुरादाबाद तथा गोरखपुर-फैजाबाद क्षेत्र की सीटों के लिए मतों की गिनती की जा रही है।
शुरुआती दौर की मतगणना में वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी समर्थित उम्मीदवार लाल बिहारी बढ़त बनाते नजर आए। यह सीट राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है।
वहीं राजधानी लखनऊ में मतगणना के दौरान वैध और अवैध मतपत्रों को लेकर कुछ देर विवाद की स्थिति भी बनी। चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया और मतगणना प्रक्रिया जारी रही।
निर्वाचन परिणामों पर प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हुई हैं। अंतिम नतीजे आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि शिक्षक और स्नातक वर्ग के बीच किस दल को ज्यादा समर्थन मिला है।
यूपी और बिहार के चुनाव परिणामों पर नजर
राजधानी लखनऊ समेत इन 7 प्रमुख शहरों में हो रही है काउंटिंग
लखनऊ: रमाबाई रैली स्थल
वाराणसी: स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन
मेरठ: सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय
झांसी: बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज
बरेली: संजय कम्युनिटी हॉल
गोरखपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय
आगरा: नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति (गल्ला मंडी)



