राष्ट्रीय

Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, कहा- BLO मतदाता सूची से तुरंत हटाए डुप्लीकेट वोट

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की मतदाता सूचियों में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि एक ही महिला का नाम कई बार दर्ज है। उन्होंने चुनाव आयोग से सतर्क रहने की अपील की है, ताकि 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले ‘वोट की चोरी’ को रोका जा सके। लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यादव ने बताया कि सचिन नाम के एक पार्टी कार्यकर्ता ने मतदाता सूची की जांच की, जिसमें ‘फूलमती सूरज’ का नाम कई जगहों पर दर्ज मिला। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान इस तरह की गड़बड़ियों का गलत फायदा उठाया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने बताया कि इस बारे में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को जानकारी दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button