Mahanavami 2026 : यूपी में 19 अक्टूबर को छुट्टी! महानवमी पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानथ सरकार ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को भी प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। प्रमुख सचिव (सामान्य प्रशासन) एसवीएस रंगा राव ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। इसके तहत पूर्व में जारी अवकाश सूची में संशोधन करते हुए संबंधित अधिकारियों और विभागों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश
शासनादेश के अनुसार, सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, उच्च न्यायालय, बैंकों और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने दुर्गा पूजा और शारदीय नवरात्र के अवसर पर महानवमी के लिए अतिरिक्त सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।
लगातार दो दिन रहेगा अवकाश
पूर्व निर्धारित अवकाश सूची में 20 अक्टूबर को महानवमी एवं विजयदशमी के अवसर पर अवकाश दर्ज था। अब 19 अक्टूबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने से 19 और 20 अक्टूबर को लगातार दो दिन छुट्टी रहेगी। सरकार के इस फैसले से लोगों को पर्व के अवसर पर पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने की सुविधा मिलेगी।



